21 मई 2024 - 05:35
आयतुल्लाह रईसी और उनके साथियों की अंतिम यात्रा का शेड्यूल जारी

जुमेरात, मशहदे मुक़द्दस में नमाज़े ज़ोहर के बाद शहीद राष्ट्रपति आयतुल्लाह रईसी का अंतिम संस्कार और तद्फीन।

ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहीम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और हेलीकॉप्टर क्रैश में उनके साथ मारे गए लोगों की अंतिम यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

1- पूर्वी अजरबैजान प्रांत में मंगलवार सुबह 9:30 बजे तबरेज़ शहर में शोहदा स्क्वायर से मुसल्ला तक तशीए जनाज़ा।

2- मंगलवार शाम 4:00 बजे क़ुम शहर में हज़रत मासूमा (सअ) के पवित्र रौज़े से मस्जिदे जमकरान तक।

3- तेहरान, रात ठीक 9 बजे, मुसल्ला ए इमाम खुमैनी में शहीदों से ईरानी लोगों की अंतिम विदाई।

4- बुधवार, तेहरान यूनिवर्सिटी में सुबह 7:30 शहीदों के शवों पर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की इक़्तेदा में नमाज़े जनाज़ा के बाद आज़ादी स्कवायर की ओर अंतिम यात्रा।

5- तेहरान, बुधवार 16:00 बजे विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति में शहीद स्मृति समारोह,

6- दक्षिणी खुरासान प्रांत के लोगों का अपने लोकप्रिय राष्ट्रपति का अंतिम दर्शन और विदाई समारोह। बीरजंद रात 8:00 बजे से।

7- जुमेरात, मशहदे मुक़द्दस में नमाज़े ज़ोहर के बाद शहीद राष्ट्रपति आयतुल्लाह रईसी का अंतिम संस्कार और तद्फीन।